फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP workers burned an effigy of the CEC.

Deoria News: सपा कार्यकर्ताओं ने सीईसी का पुतला फूंका

Mon, 05 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
SP workers burned an effigy of the CEC.
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयारी में सपा कार्यकर्ता,
देवरिया। मतदाता अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में मार्च निकाला। सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ के नारे लगाए।
विज्ञापन

बांस देवरिया स्थित जिला सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के लिए रवाना हुए। हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग की। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक वाचन किया गया।
विज्ञापन

जुलूस सुभाष चौक पहुंचा, जहां पुतला दहन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की गई। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, अभिषेक त्रिपाठी उर्फ राजन त्रिपाठी, स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, गजाला लारी, पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed