फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp visited police station

पुलिस अधीक्षक ने किया लार थाने का औचक निरीक्षण

Mon, 01 Feb 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
sp visited police station
पुलिस अधीक्षक ने किया लार थाने का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

लार। रविवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें कार्यालय के अपराध रजिस्टर, मालखाना, भोजनालय, कार्यालय व्यवस्था, आवास, बैरक, शिकायत रजिस्टर की जांच पड़ताल की। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से अभिलेखों के संबंध में भी पूछताछ करते हुए उनके रखरखाव हेतु उचित दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त भोजनालय में बन रहे भोजन आदि का गहन से निरीक्षण किया। थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी के प्रति कर्तव्य और दायित्व के प्रति उचित दिशा निर्देश उन्होंने दिया। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला आरक्षी से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। उधर कप्तान के लार आने की सूचना पर मेहरौना पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस दौरान थानाध्यक्ष टीजे सिंह, चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद गुरफ़ान,थाने के दिवान रामाज्ञा यादव के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed