फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sp meeting with police officers

वाहन चेकिंग के दौरान जनता से बेहतर व्यवहार करें पुलिसकर्मी: एसपी

Mon, 23 Aug 2021 09:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
sp meeting with police officers
वाहन चेकिंग के दौरान जनता से बेहतर व्यवहार करें पुलिसकर्मी: एसपी
विज्ञापन

- महिला अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में सोमवार की शाम को सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया। उन्होंने कहा कि बैंक ड्यूटी में जाने वाले पुलिसकर्मियों को एसओ हर रोज उनको ड्यूटी के बारे में विस्तार से बता करके भेजे। ड्यूटी के दौरान गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाए रखे। वाहन चेकिंग के दौरान जनता से बेहतर व्यवहार किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन तमंचा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। छोटी से छोटी बातों का संज्ञान ले और सोशल मीडिया पर निगरानी रखे। इसके साथ ही डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट करते रहे। उनके साथ नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लेने एवं सी-प्लान एप थाना प्रभारी व समस्त पुलिस कर्मियों को अपलोड करते हुए उसके माध्यम से अपने- अपने क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क में रहे। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछितों, इनामी, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तार किया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटवाने पर जोर दे। बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करें। एंटी रोमियो टीम सक्रिय रहे और वाहन चेकिंग के दौरान लोगों से बेहतर व्यवहार करें। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करें। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, कपिलमुनी सिंह, अम्बिका, पंचमलाल, देवानन्द सहित सभी थान प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed