फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Son of former BJP Mandal President missing

Deoria News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा लापता

Sat, 12 Apr 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Son of former BJP Mandal President missing
सलेमपुर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल का 14 वर्षीय बेटा अभिमन्यु जायसवाल आठ अप्रैल को लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गया था। वह कक्षा नौ का छात्र है। इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार की शाम को पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। कस्बा निवासी कन्हैया लाल जायसवाल का बेटा अभिमन्यु नवलपुर चौराहे स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाता है। आठ अप्रैल को वह लाइब्रेरी गया था। लाइब्रेरी मेंं उपस्थिति दर्ज कराने के बाद घर नहीं लौटा। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि किशोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed