फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Son-in-law died in accident while going to distribute wedding card, father-in-law injured

Deoria News: शादी का कार्ड बांटने जाते समय दुर्घटना में दामाद की मौत, ससुर घायल

Thu, 15 Jun 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law died in accident while going to distribute wedding card, father-in-law injured
 दामाद विजय्र फाइल फोटो
जिला अस्पताल रेफर, भाटपाररानी- भटनी मार्ग पर पिपरहिया के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र भाटपाररानी-भटनी मार्ग पर ग्राम पिपरहिया के पास बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चला रहे दामाद की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ससुर को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों शादी का कार्ड बांटने अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे।

बिहार के सिवान जनपद के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार कोइरी टोला निवासी अनवत भगत (70) के यहां 30 जून को पौत्री की शादी है। वह अपने दामाद विजय सिंह (40) निवासी एकडंगा बाजार थाना मीरगंज जिला गोपालगंज, बिहार की बाइक से नौतन बाजार से शादी का कार्ड बांटने अपने रिश्तेदारी में निकले थे। भाटपाररानी-भटनी मार्ग पर ग्राम पिपरहिया के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को घायलास्था में भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दामाद विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा घायल ससुर अनवत भगत को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक विजय सिंह हेलमेट नहीं लगाए थे। मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस गई थी। घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed