{"_id":"64a70d6bd4af0c519306c344","slug":"soldiers-funeral-at-darauli-ghat-with-state-honors-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-676-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राजकीय सम्मान के साथ दरौली घाट पर हुई सिपाही की अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राजकीय सम्मान के साथ दरौली घाट पर हुई सिपाही की अंत्येष्टि
विज्ञापन
भतीजे ने दी शव को मुखाग्नि
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिबरन राय का ट़ोला निवासी सोनभद्र मे तैनात मृतक सिपाही विवेक बरनवाल की अंत्येष्टि बृहस्पतिवार को बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत सरजू तट के दरौली घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। मृतक सिपाही के भाई नकुल बरनवाल के पुत्र निहाल बरनवाल ने शव को मुखाग्नि दी।
शव के साथ आई पीएसी की गारद ने सलामी दी और सम्मान में शस्त्र उलट दिए। उस समय सब की आंखें नम हो चली। इसके पूर्व विवेक बरनवाल का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की रात्रि 11 बजे दरवाजे पर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरा गांव व आसपास के गांव के लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे। परिवार के रुदन को सुनकर सबकी आंखें नम हो चली थी। विवेक बरनवाल सोनभद्र जिला के घोरावल थाना में सिपाही के पद पर 29 मई 2021 से तैनात थे। प्रधानमंत्री की वीआईपी ड्यूटी में वह बुधवार को जाने के लिए सुबह थाने से चले थे। कस्बा राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर से उतरते समय एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया था। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। मौत की सूचना आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और उसके दोनों बड़े भाई भीम और नकुल सोनभद्र के लिए रवाना हो गए थे। अंतिम संस्कार के समय ग्राम प्रधान बिंदेश्वरी सिंह, धनंजय सिंह, अनिल सिंह तोमर सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।