फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SOG and Barhaj police engaged in search of woman's husband's partner, raided

Deoria News: महिला के पति के साथी की तलाश में जुटी एसओजी और बरहज पुलिस, दी दबिश

Sun, 20 Aug 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
SOG and Barhaj police engaged in search of woman's husband's partner, raided
परसियां-विशुनपुर देवार में मिल रहा लोकेशन, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। करीब छह माह से एक महिला को आगे कर कुछ लोग नगर-क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किए जाने के मामले में पुलिस ने कपरवार के नौकाटोला निवासी और महिला के पति बैजनाथ उर्फ बड़कू एवं नगर के तिवारीपुर निवासी रवि चौहान को जेल भेजा है। जबकि पुलिस सुभाष चंद्र चौहान की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। रविवार को स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने विभिन्न जगहों पर दबिश दी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। मुख्य आरोपी सुभाष का परसियां-विशुनपुर देवार में लोकेशन मिल रहा है। वहीं उसके छिपे होने की बात सामने आ रही है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त की तहरीर पर पुलिस ने 15 अगस्त की रात सुभाष चंद्र चौहान, उसके पुत्र रवि चौहान और महिला के पति बैजनाथ उर्फ बड़कू पर धोखाधड़ी आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला सामने आने पर सुभाष फरार हो गया है। करीब पांच दिन पूर्व सुभाष का बरहज में लोकेशन मिला था। सरयू नदी पार दुर्गम और अपराधियों के लिए महफूज स्थली परसियां-विशुनपुर देवार में उसके शरण लेने की बात सामने आई है। नदी पार के लोगों में उसकी पहचान और पकड़ है। हालांकि पुलिस अधीक्षक डॉ. संकल्प शर्मा मामले की स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट-
गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। जल्द ही कुछ सामने आ जाएगा।
अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
इंसेट में-

पति को बेवजह फंसाने का आरोप लगा रही महिला, मकान खाली करने का मिला है अल्टीमेटम
बरहज। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला देवरिया के एक काॅलाेनी में किराए के मकान में रहती है। सात अगस्त को उसने एसपी डॉ. संकल्प शर्मा से नरक की दुनिया से बाहर निकालने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त की तहरीर पर महिला के पति बैजनाथ, उसके साथी सुभाष और रवि चौहान पर केस दर्ज किया है। इसमें दो का चालान कर दिया गया है। पति को जेल में देख महिला उन्हें बेकसूर बताते हुए बेवजह मामले में घसीटने का आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि मकान मालिक घर खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जबकि सिलाई सेंटर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकान भी बंद हो जाना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed