फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   snatched mobile phone in way

बाइक सवार उचक्कों ने छीने मोबाइल फोन

Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
snatched mobile phone in way
बाइक सवार उचक्कों ने छीने मोबाइल फोन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। बाइक सवार उचक्कों ने दो लोगों का मोबाइल फोन छीन लिया। सप्ताह भर पहले भी भर्ती के लिए दौड़ लगाने वाले युवकों का मोबाइल फोन चोरी हुआ था। रामपुर कारखाना में बाइक सवार उचक्के सक्रिय हैं।

रविवार सुबह सिरसिया नंबर एक निवासी नितिन सिंह अशोक इंटर कालेज खेल मैदान से दौड़कर लौट रहे थे। उनके हाथ में मोबाइल फोन था। देवरिया-कसया मार्ग के पोखरभिंडा मोड़ नहर के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार उचक्कों ने मोबाइल छीन लिया और कसया की ओर भाग निकले। सुबह में ही इसी गांव के आसिक अंसारी अपने दरवाजे के सामने बैठे थे। वह भी मोबाइल फोन लेकर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए। पीछे बैठे व्यक्ति ने आशिक के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और दोनों भाग निकले। सप्ताह भर पहले अशोक इंटर कालेज खेल मैदान में भर्ती के लिए तैयारी करने वाले महदेवा बाजार निवासी यासीन अंसारी और एक अन्य युवक का मोबाइल चोरी हो गया था। तीन दिन पहले रामपुर कारखाना कस्बे के दो किशोर मोबाइल चुराते रंगे हाथ पकड़े भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed