{"_id":"6a528853c007a4775507086b","slug":"smugglers-flee-leaving-scorpio-68-bottles-of-desi-liquor-recovered-jut-police-in-search-deoria-news-c-208-1-deo1033-186608-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कॉर्पियो छोड़कर भागे तस्कर, 68 पेटी देसी शराब बरामद- तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कॉर्पियो छोड़कर भागे तस्कर, 68 पेटी देसी शराब बरामद- तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
बिहार सीमा से सटे क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीरामपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक स्कॉर्पियो से 68 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
श्रीरामपुर पुलिस सिकटिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार को सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिहार नंबर की संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन सड़क किनारे छोड़कर भाग गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 68 पेटी देसी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है है।
विज्ञापन
तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।