{"_id":"68812bc2a468e2f2050ed4b5","slug":"smuggler-arrested-at-airport-young-man-was-selling-photos-on-whatsapp-pistol-deoria-news-c-7-1-gkp1055-1012891-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तस्कर निकला एयरपोर्ट पर पकड़ा गया युवक व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर बेचता था पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तस्कर निकला एयरपोर्ट पर पकड़ा गया युवक व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर बेचता था पिस्टल
Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। एयरपोर्ट पर मंगलवार को सुरक्षा जांच के दौरान पिस्टल के साथ पकड़ा गया युवक सूर्य प्रकाश असलहों की तस्करी करता है।
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि आरोपी व्हाट्सएप पर असलहों का फोटो भेजकर अपने दो साथियों की मदद से बेचता था। पुलिस ने ओसामा अंसारी और उसके चचेरे भाई अम्मार अंसारी को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को बैग स्कैनिंग के दौरान सूर्यप्रकाश यादव को पिस्टल के साथ दबोच कर एम्स पुलिस के हवाले कर दिया था।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले खुद को मुर्गी फार्म संचालक होने के साथ ही पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करने की बात कही थी। पिस्टल के बारे में जानकारी से इन्कार कर दिया था।
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि वह 20 हजार रुपये में इलाके के ही रहने वाले अभय मिश्रा से मुंगेर की पिस्टल खरीदकर महंगे दाम में बेचता है।
तस्करी में रामपुर कारखाना के किशुनपाली निवासी ओसामा अंसारी और उसका चचेरा भाई अम्मार अंसारी भी शामिल हैं। पिस्टल की खरीद फरोख्त के लिए वह ओसामा व अम्मार को व्हाट्सएप पर फोटो भेजता है। इसके बाद दोनों ग्राहक को खोजते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के बाद एसओजी व एम्स थाने की पुलिस ने मंगलवार रात दोनों आरोपियों के घर पर दबिश देकर उन्हें भी दबोच लिया। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
सोमवार रात में घर से निकल गया था सूर्यप्रकाश : सूर्य प्रकाश के परिजनों की माने तो वह सोमवार रात में ही घर से निकल गया था। उसके पिता व बड़े भाई मुंबई में रहते हैं।
सूर्य प्रकाश मां के साथ घर पर रहता था। सोमवार रात में वह अपने मित्रों के साथ रुका था। सुबह वह एयरपोर्ट के लिए निकला।