फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Smack smuggling racket busted in Salempur, couple and three arrested

Deoria News: सलेमपुर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggling racket busted in Salempur, couple and three arrested
सलेमपुर। थाना सलेमपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 29.96 ग्राम स्मैक, 7 लाख 23 हजार 390 रुपये नकद, एक छोटा इलेक्ट्रिक तराजू और चीनी मिट्टी का ओखली-मूसल बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर की गई। सलेमपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 05 हरैया लाला में एक घर पर छापा मारा। वहां से पुलिस ने 26 पुड़िया स्मैक (5.72 ग्राम) और अलग से 24.24 ग्राम स्मैक बरामद किया। इसके साथ ही स्मैक बिक्री से जुटे 7.23 लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और दवा कूटने वाला ओखली-मूसल भी मौके से बरामद हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने कृष्णा गुप्ता (35 वर्ष) और उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता (29 वर्ष) निवासी हरैया लाला को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी दीपक पटेल, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकेश चौहान, कुमार सम्भव राय, कांस्टेबल रामअशीष यादव, महिला कांस्टेबल सुनिता कुमारी, कांस्टेबल अजीत यादव और कृष्णलल्ला जायसवाल शामिल रहे। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed