फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Slum women's toilet stopped working

मलिन बस्ती की महिलाओं ने रोका शौचालय का काम

Wed, 25 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 25 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Slum women's toilet stopped working
नगर के टेढ़ा स्थान वार्ड में शौचालय निर्माण के विरोध के दौरान जुटे लोग
भारत सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम के प्रचार प्रसार का मलीन बस्ती की महिलाओं पर कोई असर नहीं है। बुधवार को नगर के टेढ़ा स्थान वार्ड की महिलाओं ने नगर पंचायत की ओर से बनाए जा रहे शौचालय का निर्माण कार्य रोक दिया। टेढ़ा स्थान वार्ड के मलीन बस्ती के लोग वर्षों से नगर पंचायत की जमीन पर खुले में शौच करते चले आ रहे है। वहां शौचालय का निर्माण कराने पर वार्ड की महिलाएं हंगामा करने लगीं।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।मामले की जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष छट्ठे लाल निगम मौके पर जाकर महिलाओं को समझाने का प्रयास किया,  लेकिन महिलाएं उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुईं। आखिरकार नगर पंचायत को शौचालय का निर्माण कार्य रोकना पड़ा।
विज्ञापन

 
वार्ड के सभासद उपेंद्र मास्टर ने बताया कि नगर पंचायत की खाली जमीन पर खुले में शौच करने से पूरे मुहल्ले में गंदगी फैल रही थी। उनके प्रस्ताव पर नगर पंचायत प्रशासन ने वार्ड में शुलभ शौचालय निर्माण को निविदा आमंत्रित की। शौचालय का निर्माण शुरू होते ही वार्ड की महिलाओं को कुछ लोगों ने भड़का दिया। यह अफवाह फैला दी गई कि नगर  पंचायत जमीन को कब्जा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड की महिलाओं ने बुधवार सुबह निर्माण स्थल पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने शौचालय का निर्माण रोक दिया। सभासद और चेयरमैन के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानीं। महिलाओं की जिद पर अड़ जाने से निर्माण कार्य रोकना पड़ा। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष छट्ठे लाल निमम ने कहा महिलाओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वह बहकावे में आ गई हैं। जमीन के बाउड्रीवाल का काम चल रहा है। शौचालय के निर्माण को महिलाएं राजी हो जाएगीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed