फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six pole wire broken, supply stalled for nine hours

Deoria News: छह पोलों का तार टूटा, नौ घंटे ठप रही आपूर्ति

Tue, 06 Jun 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Six pole wire broken, supply stalled for nine hours
एक लाख से अधिक की आबादी उमस भरी गर्मी में रही परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार में छह पोलों पर लगा हाइटेंशन तार मंगलवार सुबह छह तीस बजे अचानक टूट कर गिर गया। इससे नार्थ फीडर से जुड़े करीब चालीस गांवों की आपूर्ति नौ घंटे तक ठप रही। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोग पूरे दिन बेहाल रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। लार उपकेंद्र से जुड़े नार्थ फीडर के माध्यम से रामनगर, रावतपार रघेन, रावतपार अमेठिया, भूडुसरी, पंचदौरा, मठ अमौना, ककरौली और धवरिया सहित करीब चालीस गांवों को आपूर्ति की जाती है।
मंगलवार सुबह अचानक इस फीडर के छह पोल पर लगे क्रसार्म वी टूट गया। जिससे ग्यारह हजार का हाइटेंशन तार जमीन पर टूट कर गिर गया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने तार टूटने की सूचना निगम के कर्मचारियों को दी। इसके बाद आपूर्ति ब्रेक कर दी गई। उधर तार टूटने से नौ घंटे तक आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोगों ने इन्वर्टर का सहारा लिया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही इन्वर्टर बैठ गए। इसके बाद लोग पसीने से तर-बतर हो गए। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व छोटे बच्चों को हुई। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही टंकी की पानी खत्म हो गई। आपूर्ति के अभाव में इन्वर्टर, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और टुल्लू पंप बंद रहे। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पंखा झलते दिखे। दोपहर बाद निगम के कर्मियों ने टूटे तार को ठीक किया। इसके बाद तीन बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। जेई राजकुमार से संपर्क किया गया। उनसे बात नहीं हो पाई। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

एक माह में पंद्रह बार बना ट्रांसफार्मर, फिर भी अंधेरे में मठ वार्ड के लोग
लार। नगर के मठ वार्ड में लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर वार्डवासियों के मुताबिक जल गया है। बावजूद विभाग के जिम्मेदार इसे जला हुआ नहीं मान रहे हैं।ट्रांसफार्मर को एक माह में पंद्रह बार निगम के कर्मचारियों द्वारा ठीक किया गया है। इसके बाद भी आपूर्ति सही ढंग से नहीं मिल रही है। वहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आने से 48 घंटे से आपूर्ति बाधित है। इससे जुड़े इंद्रानगर वार्ड,मठ वार्ड की बिजली गुल है। उमस भरी गर्मी में लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। बिजली के अभाव में लोग रात जगा कर रहे हैं। सुबह लोगों को नित्यक्रिया के लिए परेशान होना पड़ रहा है। घरों में लगे उपकरण आपूर्ति के अभाव में बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे वार्ड जाना पड़ रहा है। अजहर लारी, जेपी मोदनवाल, ओमप्रकाश मोदनवाल, फिरोज लारी, जावेद लारी, सूरज मोदनवाल, चंदन ने बताया कि पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर जल गया है। निगम के जिम्मदारों से कई बार ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की गई है। लेकिन ट्रांसफार्मर को ठीक बता रहे हैं। एक माह में पंद्रह बार बना है। दो दिनों से आपूर्ति बाधित है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मठ वार्ड में लगे ट्रांसफार्मर की खराबी के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। पता कराता हूं। अगर जल गया होगा तो बदलव दिया जाएगा
परवेज आलम ,एक्सईएन सलेमपुर

जर्जर तार नहीं बदले गए तो करेंगे प्रदर्शन
लार नगर में लगे तार जर्जर हो गए हैं। शाम होते ही लोड पड़ने पर टूट कर गिर रहा है। इससे प्रत्येक दिन किसी न किसी वार्ड की बत्ती गुल रह रही है। इसको लेकर सामर्थ्य फाउंडेशन के साहू विशाल कुमार गुप्ता, सज्जू लारी ने कहा कि अगर जल्द जर्जर तारों को बदला नहीं गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed