फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six players from Kasturba schools will participate in the state competition

Deoria News: स्टेट प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालयों की छह खिलाड़ी करेंगी प्रतिभाग

Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Six players from Kasturba schools will participate in the state competition
देवरिया। कस्तूरबा विद्यालयों की स्टेट प्रतियोगिता में जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छह खिलाड़ी भाग लेंगी। तीन खिलाड़ियों का चयन वॉलीबॉल में एवं तीन का फुटबॉल टीम में हुआ है। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में 22 सितंबर को आयोजित स्टेट ट्रायल में जिले की 25 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसमें राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मेरठ में 24 से 27 सितंबर तक होगी। 22 सितंबर को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित स्टेट ट्रायल के बाद जिले के बैतालपुर कस्तूरबा की गुड़िया व मनीषा तथा देवरिया सदर की छात्रा किरन का चयन वॉलीबॉल बी टीम के लिए किया गया है। ये तीनों वहां गोरखपुर मंडल की वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं फुटबाॅल स्टेट प्रतियोगिता के लिए ही गोरखपुर मंडल 22 सदस्यीय ए टीम में देवरिया की अनीता डिफेंडर, कुसुम राजभर फारवर्ड एवं आंचल प्रजापति गोलकीपर के रुप में चयनित की गई हैं।
विज्ञापन


----
स्टेट खेलों में चयनित खिलाड़ियों के प्रतिभाग की होगी व्यवस्था
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि देवरिया से स्टेट ट्रायल के लिए 25 सदस्यीय टीम लखनऊ बस करके भेजी गई थी। वहां चयन प्रक्रिया के बाद स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयनित फुटबाॅल की ए टीम में तीन एवं वॉलीबॉल की बी टीम में भी जिले की तीन बालिकाओं का चयन किया गया है। यह जिले के लिए गौरव की बात है कि हमारे यहां कस्तूरबा विद्यालयों में खेलकूद का माहौल भी बेहतर है । उन्होंने कहा कि स्टेट प्रतियोगिता में इन छह खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित हो, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को इस संबंध में समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed