फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six people, including the secretary, have been booked for fraud.

Deoria News: सचिव समेत छह पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 06 May 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six people, including the secretary, have been booked for fraud.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार गांगी गांव में परिवार रजिस्टर में नाम की हेराफेरी कर संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नूनखार के सचिव समेत गांगी के चार और भाटपार रानी क्षेत्र के दो लोगों पर परिवार रजिस्टर और अन्य अभिलेखों में हेराफेरी कर कूट रचित तरीके से संपत्ति हड़पने की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। खुखुंदू क्षेत्र के नूनखार गांगी गांव निवासी नथुनी का आरोप है कि ग्राम पंचायत के सचिव की मिलीभगत से गांव निवासी विशुनी समेत छह लोग उसकी पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी की।
विज्ञापन

आपस में साजिश कर धोखाधड़ी कर परिवार रजिस्टर समेत अन्य अभिलेख में कूट रचना करते हुए राजू चौहान पुत्र राजेश चौहान से नाम बदलकर राजू पुत्र विशुनी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नथुनी की तहरीर पर मंगलवार की शाम को नूनखार गांगी निवासी विशुनी, बुनवा उर्फ मिनिया, राजू, जबकि भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बेलपार पंडित निवासी पृथ्वी चौहान, राज चौहान और ग्रामपंचायत सचिव नाम-पता अज्ञात पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed