फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Six cattle loaded in pickup recovered, three cattle smugglers arrested

Deoria News: पिकअप में लदे छह गोवंश बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Six cattle loaded in pickup recovered, three cattle smugglers arrested
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम दनउर टोला उसरहवा के पास से मंगलवार की रात एक पिकअप में लदे छह गोवंशीय को पुलिस ने बरामद किया। जबकि तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। बुधवार को पशु तस्करों को पशु क्रूरता एवं गोवध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया तथा गोवंशीय को शेल्टर हाउस में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

रात में उसरहवा टोला के पास नदी के किनारे स्थित बगीचे में तस्कर, पशुओं को बिहार ले जाने के लिए एक पिकअप में लाद रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कुछ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जबकि तीन तस्करों को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। तीन पशु तस्करों व कुछ अज्ञात के विरुद्ध पशु क्रूरता एवं गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान इम्तियाज अंसारी, खुर्शेद निवासी सवरेजी दक्षिण टोला, थाना खामपार तथा कमल हाशमी निवासी भवानी छापर थाना खामपार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों को जेल भेज दिया गया है। फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed