{"_id":"655f922f086f0462c5096838","slug":"sir-there-is-no-way-to-come-and-go-she-has-been-circling-the-tehsil-for-ten-months-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-13561-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब! आने-जाने के लिए नहीं है रास्ता, दस माह से तहसील का लगा रही चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब! आने-जाने के लिए नहीं है रास्ता, दस माह से तहसील का लगा रही चक्कर
Thu, 23 Nov 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को न्यायालय में सुनवाई के बाद एसडीएम अवधेश कुमार निगम बाहर निकले। जहां दो दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई। लवरछी वार्ड की राबड़ी देवी ने रास्ते को लेकर फरियाद लगाई। उन्होंने कहा कि साहब! आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। दस माह से तहसील का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। एसडीएम ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
जनता दरबार के बाद एसडीएम ने कोर्ट में सुनवाई की। एसडीएम न्यायालय में करीब 28 फाइलें देखी गईं। इसके बाद वह कोर्ट से बाहर निकले, जहां पहले से ही दो दर्जन लोग मौजूद थे। विशुनपुरा के नसरुल्लाह का कहना था कि घर पर शादी थी। प्रतिपक्ष ने चुपके से पैमाइश करा लिया। जबकि मामले में पत्थर नसब का भी आदेश है। बंगरौली के अरविंद का कहना था कि विवादित जमीन पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिया गया है। फिर भी प्रतिपक्षी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं। एसडीएम अवधेश कुमार निगम का कहना है कि समस्याओं को सुनते हुए उसका निस्तारण कराया जा रहा है। सभी को उचित न्याय मिलेगा।