फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sindhi community celebrated the birth anniversary of Lord Jhulelal with great pomp.

Deoria News: सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान झूलेलाल की जयंती

Sat, 21 Mar 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Sindhi community celebrated the birth anniversary of Lord Jhulelal with great pomp.
देवरिया। सिंधी समाज ने शुक्रवार को चैत्र मास की द्वितीय को अपने आराध्य देव पूज्य झूलेलाल की जयंती ( चेट्टी चंद्र) उल्लास पूर्वक से मनाया। सजे हुए रथ पर झूलेलाल की शोभा यात्रा नगर में निकाली। झूलेलाल भगवान के जयकारों से सड़कें गूंजती रहीं।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे सिंधी समुदाय के सभी लोग न्यू कॉलोनी में इकठ्ठा हुए। गोरखपुर से पधारे गौतम महाराज की सान्निध्य में पूजा अर्चना का कार्यक्रम आरंभ हुआ। ज्योति प्रज्वलित की गई।
विज्ञापन

भगवान झूलेलाल के भजन कीर्तन बच्चो महिलाओं का डोकला नृत्य आरती प्रसाद वितरण दोपहर तक चला। बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे सम्बन्धित बच्चों एवं लोगो को सिन्धी भाषाके प्रति जागरूक किया गया। अपनी संस्कृति एवं पहचान बचाने के लिए सिंधी भाषा का प्रयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात भगवान झूलेलाल की झांकी के साथ शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। न्यू कॉलोनी से आरंभ होकर जलकल चौराहा, कोतवाली चौराहा, मोतीलाल रोड, अमर ज्योति चौराहा, लकड़ीहट्टा मंदिर, विजय टाकीज होते हुए परमार्थी पोखरे पर यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष विजय भागवानी, कन्हैया लाल, सुनील मृगवानी, दीपक रायतानी, दिलीप पंजवानी, श्रवण मृगवानी, किशन लाल बजाज, सतीश वारियानी, संजय पंजवानी, संतोष आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed