महिलाओं की गिरफ्तारी पर उबाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ ही कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने की बात कही। कलेक्ट्रेट परिसर में महिला एकता शक्ति और भारतीय किसान यूनियन का धरना सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
महिला एकता शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि कच्ची दारू के विरोध में महिलाएं जिलाधिकारी से मिलने पहुंची थीं।
एसडीएम सदर के दुव्यर्वहार से महिलाओं में नाराजगी है। एसडीएम का कृत्य अक्षम्य है। उनके खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि कच्ची शराब के धंधे पर रोक नहीं लग रही है। इससे सैकड़ों परिवार बर्बाद हो रहे हैं। सूदखोरों का धंधा चल रहा है।
उनके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरने में विनोद गुप्त, कुंवर राणा प्रताप सिंह, मदन चौहान, मेराज अहमद, राजूू यादव, बृजेश निषाद, सरिता देवी आदि मौजूद रहीं।