फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shot injured shopkeeper admitted in lucknow

Deoria News: गोली से घायल दुकानदार गंभीर, लखनऊ में चल रहा उपचार

Sat, 24 Dec 2022 01:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 01:40 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने कहा कि युवक के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। उसका सीडीआर (काल डिटेल रिकॉर्ड) निकाला गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
shot injured shopkeeper admitted in lucknow
गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के रुद्रपुर में बृहस्पतिवार की रात में दुकानदार को गोली मारने की घटना को लेकर नाराज नगर के व्यापारियों ने शुक्रवार की सुबह कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


घायल दुकानदार का उपचार केजीएमसी लखनऊ में चल रहा है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है। गोली युवक के सीने में फंसी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात नगर के आदर्श चौराहे पर दुकानदार शुभम गुप्ता को एक बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। शुभम नगर के मस्जिद वार्ड में अपने नाना राजाराम गुप्ता के घर रहकर सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाता है। उसका बगल के एक दुकानदार से लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने घायल दुकानदार के नाना राजाराम की तहरीर पर नगर के कृष्णा पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल, भाजपा नेता छठ्ठेलाल निगम, दिलीप जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील गुप्ता आदि ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने कहा कि सरेराह चौराहे पर दुकानदार को गोली मारने की घटना से नगर के व्यवसायियों में नाराजगी है। ऐसे में पुलिस आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करे। पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो अपराधियों के हौसले बढ़ते जाएंगे। यदि पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो नगर के व्यापारी दुकान बंद कर आंदोलन करेंगे।


इस बाबत प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने कहा कि युवक के मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। उसका सीडीआर (काल डिटेल रिकॉर्ड) निकाला गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed