{"_id":"68599b0c527238385d02b46f","slug":"shopkeeper-dies-after-being-hit-by-electric-current-his-partner-dies-of-shock-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-156625-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, सदमे से साथी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, सदमे से साथी ने दम तोड़ा
Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के जयनगर वार्ड में सोमवार को करंट की चपेट में आने से दुकानदार धर्मेंद्र की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर उसका साथी बबलू सदमा बर्दाश्त न कर सका और उसकी भी जान चली गई। इसके बाद से दोनों के घरों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे से लोग हतप्रभ हैं। जयनगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ छांगुर (35) की विद्युत निगम कार्यालय गेट पर कंप्यूटर की दुकान है। लोगों के अनुसार, वह रोज की भांति दुकान पर थे। वहां रखे डीप फ्रीजर में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से धमेंद्र की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र की करंट के जद में आने से मौत की किसी को भनक तक नहीं लग सकी। कुछ देर बाद फोटो काॅपी कराने गए एक शख्स ने धर्मेंद्र को डीप फ्रीजर से चिपके और मृत अवस्था में देख शोर मचाया।
विज्ञापन
इसे सुनकर अगल-बगल के लोग जुट गए। परिवार वालों ने बताया कि बबलू घर पर भोजन कर रहा था। इस बीच धर्मेंद्र के मौत की जानकारी बबलू (42) को मिली। सदमे में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।
लोग जब तक कुछ कर पाते उसकी मौत हो गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। दोनों के मौत की जानकारी होने पर दरवाजों पर मोहल्ले और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।