फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shopkeeper beaten mother son

Deoria News: उधार दिया पैसा मांगने पर मां-बेटे को दुकानदार ने पीटा

Tue, 06 Feb 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper beaten mother son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पांच साल पहले दिया गया पैसा मांगने पर नाराज दुकानदार ने मां-बेटे को पीटकर दुकान से भगा दिया। महिला ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर डाॅयल 112 की पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराई।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के नेरुआरी गांव निवासी बुच्ची देवी पत्नी राजेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर दी है। बताया है कि पांच वर्ष पूर्व पथरदेवा निवासी अवधेश मद्धेशिया को 20,000 रुपये दी थी। वह कहा था कि यह पैसा दोगुना करके देगा। उनके पास पैसे की रसीद भी है। कोरोना काल के दौरान अवधेश की मौत हो गई। मृत्यु के बाद उनका कारोबार उनका भाई अनिल देखने लगा।
विज्ञापन

बुच्ची देवी ने बताया कि कई बार अपना पैसा मांगने गईं। अनिल रोज आज देंगे, कल देंगे कह कर टालते रहा। सोमवार को जब वह बेटे रोहन के साथ दुकान पर पैसा मांगने गई तो अनिल व उसका बेटा नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। हम दोनों को धक्का देकर मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुच्ची ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बुच्ची ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed