फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sewer water entered the BRC campus.

Deoria News: बीआरसी परिसर में घुसा नाले का पानी

Fri, 19 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sewer water entered the BRC campus.
बीआरसी भाटपार रानी के प्रांगण एवं कमरे में बरसात और नाले का गंदा पानी घुसा।
भाटपाररानी। नगर एवं क्षेत्र में शुक्रवार को एक घंटे हुई मूसलधार बारिश से नगर की सभी नालियां और नवनिर्मित नाला ओवरफ्लो हो गए। सड़कों पर घुटने पर पानी बह चला। इससे शहर के नाले का गंदा पानी बीआरसी परिसर और कमरे में घुस गया।
विज्ञापन

इससे कमरे के अंदर रखा हुआ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं महत्वपूर्ण अभिलेख प्रभावित हो गए। शिक्षकों और बीआरसी कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। बीआरसी भाटपार रानी नगर के बीचो-बीच रानी पोखरा के बगल में स्थित है। पहले से ही शहर का गंदा पानी इसके बगल से होकर रानी पोखरा में गिरता था। इधर रानी पोखरा का सुंदरीकरण नगर प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। दोपहर दो से तीन बजे तक हुई मूसलधार वर्षा के चलते नगर के बापू रोड, मस्जिद रोड आदि सड़कें लबालब पानी से भर गईं।
विज्ञापन

बापू रोड से होकर बहने वाला नगर का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया और नाले से होकर बीआरसी के प्रांगण में पहुंचकर कमरों में फैल गया। वहां मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। कमरों में एक से डेढ़ फीट से उपर जलभराव हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed