फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sensitive and sensitive booths will be tightly guarded

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगा कड़ा पहरा

Wed, 02 Mar 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sensitive and sensitive booths will be tightly guarded
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगा कड़ा पहरा
विज्ञापन

देवरिया। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिले के 1651 बूथों को वेब कास्टिंग से जोड़ा गया है। चिह्नित 146 संवेदनशील व 29 अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदान केंद्रों पर पैर मिलिट्री के जवानों का कड़ा पहरा रहेगा।
बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए जिम्मेदार अफसरों ने पुख्ता इंतजाम कर लिया है। इसमें वेबकास्टिंग के लिए कुल 1651 बूथों को चिह्नित किया गया है। उनमें देवरिया विधानसभा क्षेत्र के 237, पथरदेवा के 240, रुद्रपुर क्षेत्र के 228, रामपुर कारखाना के 249, सलेमपुर के 232 और बरहज के 225, भाटपाररानी के 240 बूथ शामिल हैं। यह बूथ पर वेब कास्टिंग के जरिए सीधे आयोग की नजर में होगी। इस पर जिला मुख्यालय पर एनआईसी भी कंट्रोल की वेब कास्टिंग पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

इन मतदान केंद्रों पर रहेगी चौकसी
देवरिया। जिले में 146 संवेदनशील और 29 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इसमें विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर में संवेदनशील 31 और चार अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। पथरदेवा में संवेदनशील 18 और चार अतिसंवेदनशील, रामपुर कारखाना में संवेदनशील 41 व छह अतिसंवेदनशील, भाटपाररानी में संवेदनशील पांच व पांच अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सलेमपुर में संवेदनशील 12 और पांच अतिसंवेदनशील तथा बरहज में संवेदनशील छह व अतिसंवेदनशील दो, रुद्रपुर में संवेदनशील 33 और तीन अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। यहां पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 माइक्रो आब्जर्वर की रहेगी नजर
जिले में 250 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो प्रेक्षक को पल-पल की जानकारी देंगे। इसमें पथरदेवा में 45, रामपुर कारखाना में 28, भाटपाररानी में 27, सलेमपुर में 34 और बरहज में 49, रुद्रपुर में 16, देवरिया में 51, माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

35 माडल मतदान केंद्र
हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पूरे जनपद में इनकी संख्या 35 है। इनको आकर्षक ढंग से गुब्बारों से सजाया गया है। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्रों दो-दो पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां पर केवल महिला मतदान कर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed