फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seeing the mismanagement in the cow-shelter, the CDO got angry, reprimanded the BDO

Deoria News: गो-आश्रय में बदइंतजामी देख विफरे सीडीओ, बीडीओ को लगाई फटकार

Mon, 29 May 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seeing the mismanagement in the cow-shelter, the CDO got angry, reprimanded the BDO
सीडीओ ने किया सलेमपुर ब्लाॅक के महुईं संग्राम गांव स्थित गो-आश्रय का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गो-आश्रय स्थलों पर बदइंतजामी के कारण आए दिन पशु दम तोड़ रहे हैं। साफ-सफाई और चारे का प्रबंधन ठीक प्रकार से नहीं हो रहा है। सीडीओ ने सोमवार को सलेमपुर ब्लाॅक के महुईं संग्राम गांव स्थित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया तो खामी यहां भी उजागर हुई। सीडीओ ने बीडीओ को फटकार लगाते हुए समय-समय पर गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण करते रहने के लिए निर्देशित किया।

मौके पर 44 गोवंश पाए गए। सभी गोवंशों का ईयर टैंग नहीं किया गया था। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दो दिन के भीतर सभी गोवंशों का ईयर टैग कराकर अवगत कराएं। गोवंशों को भूसा एवं हरा चारा अलग-अलग दिया जा रहा है। भूसा को पानी से भिगोकर नहीं खिलाया जा रहा है। निर्देशित किया गया कि भूसा एवं हरा चारा मिक्स करके गोवंश को खिलाया जाए तथा भूसे को पानी से भिगोया जाए। गो-आश्रय में विद्युत प्रकाश की व्यवस्था उचित थी। कोई गोवंश बीमार नहीं पाए गए। सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं थी। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सफाईकर्मी की टीम लगाकर सफाई की व्यवस्था दो दिन के भीतर ठीक कराते हुए अवगत कराएं। गो-आश्रय में बरसात के समय पानी लगने की संभावना प्रतीत हो रही थी। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बरसात में जलभराव से बचने के लिए राॅबिस से ढलान बना दिया जाए जिससे कि जलभराव से बचा जा सके। अस्थायी गोवंश के हरा चारे के लिए गो-आश्रय केंद्र के बगल में सरकारी भूमि व निजी भूमि पर बाजरा व चरी की बुआई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed