{"_id":"6920b17ad930707309066b35","slug":"seeing-the-jam-on-station-road-co-reached-the-spot-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168493-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टेशन रोड पर जाम देख मौके पर पहुंचे सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टेशन रोड पर जाम देख मौके पर पहुंचे सीओ
Sat, 22 Nov 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। स्टेशन रोड में लग रहे जाम से कुछ दिन की राहत के बाद फिर चालक वाहन सड़क पर खड़ी कर मनमानी तरीके से समान उतार रहे हैं। शुक्रवार को सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पहुंच गए। उन्होंने देखा कि एक पिकअप और एक ट्रक सड़क के बीच में खड़ी कर सामान उतारा जा रहा था। जिस पर नाराजगी जताते हुए सीओ ने दुकानदार और वाहन चालक को फटकार लगाते हुए सख्त चेतावनी दी। कहा कि अगर दोबारा सड़क पर वाहन खड़ी कर माल खाली कराते पाए गए तो वाहनों का चालान कर सीज किया जाएगा।
सलेमपुर में मंडी नहीं होने के चलते अधिकांश दुकानदार गांधी चौक रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाहन खड़ी करवाकर माल को उतरवाते थे। इसके अलावा फुटकर सब्जी विक्रेता भोर से ही सड़क के दोनों पटरियों पर दुकान लगा लिया करते थे, जो जाम का कारण बना हुआ था। सड़क पर जाम लगने के चलते जहां मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, वही कई यात्रियों का ट्रेन भी छूट जाती थी। करीब एक सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी पिंकी कुमारी (20) पुत्री स्वामीनाथ को इलाज के लिए भाई लेकर सीएचसी जा रहा था। जाम में फंसी बहन को इलाज के लिए भाई विपिन को गोद में उठाकर सीएचसी की तरफ दौड़ना पड़ा था। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सड़क किनारे लग रही सब्जी की दुकानों को बंद करा दिया था। इसके बाद तहसील सभागार में एसडीएम की मौजूदगी में व्यापारियों ने आश्वासन दिया था कि गांधी चौक- रेलवे स्टेशन मार्ग के दोनों पटरियों पर किसी प्रकार की कोई फुटकर सब्जी की दुकान नहीं लगेगी। पूर्वी व पश्चिमी पटरी के थोक विक्रेता अपनी वाहनों को सुबह 7 बजे तक खाली करा लेंगे। इसके बाद किसी प्रकार का कोई वाहन से सामान नहीं उतारा जाएगा। इसका असर सप्ताह भर में ही खत्म होने लगा। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे स्टेशन रोड पर माल गोदाम के समीप एक ट्रक खड़ी कर सब्जी उतारा जा रहा था। इसके अलावा एक पिकअप खड़ा कर समान भर रहा था। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई थी। इसकी सूचना किसी ने सीओ मनोज कुमार का दी, तत्काल सीओ ने मौका पर पहुंचा और वाहन चालक की मनमानी देख भड़क उठे। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा इस तरह मिला तो वाहन को चालान कर सीज भी किया जाएगा।
कोट-
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई बाद दुकानदार और वाहन चालकों को चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद भी नहीं मानते हैं, तो वाहनों का चालान काटने के साथ सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। आवागमन सुगम होने का फायदा सभी को मिलेगा। इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
मनोज कुमार सीओ सलेमपुर