फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Secretary suspended on negligence

लापरवाही पर सेक्रेटरी निलंबित

Thu, 16 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 16 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended on negligence
तरकुलवा ब्लाक के बरवाँ सेमरा गाँव में विकास कार्यो का निरीक्षण करती सीडीओ।
लोहिया ग्राम बरवा सेमरा में शौचालय निर्माण में लापरवाही उजागर होने और लोहिया आवास निर्माण में धीमी गति पर सीडीओ ने सख्त तेवर अपनाया है। नाराज सीडीओ ने सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया और तरकुलवा के बीडीओ रामअधार राम से जवाब मांगा है। सीडीओ के इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
विज्ञापन

सीडीओ यशु रुस्तगी गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे तरकुलवा के बरवा सेमरा गांव का हाल जानने पहुंची। यह गांव 2015-16 में लोहिया ग्राम के रूप में चयन हुआ है। सीडीओ ने गांव पहुंचकर शौचालयों का हाल जाना। यहां 251 शौचालय स्वीकृत हुए हैं। 30 लाख से अधिक धनराशि ग्राम निधि के खाते में चार माह पहले भेजा गया है लेकिन शौचालय निर्माण में सेक्रेटरी शकील अहमद रुचि नहीं ले रहे थे। इसके कारण धन खाते में पड़ा था। जांच में पता चला कि 45 शौचालय ही बने हैं, वह भी मानक को पूरा नहीं करते। इस ग्राम में 25 लोहिया आवास स्वीकृत हुए हैं। जिसमें दो आवास ही पूर्ण हुए हैं। गांव की बुजुर्ग महिला मौली देवी ने एक ही परिवार के दो भाइयों को दो लोहिया आवास देने की शिकायत सीडीओ से की। महिला का कहना था कि पात्र होने के बावजूद उसे लोहिया आवास का लाभ देने से वंचित रखा गया है। सीडीओ ने जांच की तो मामला सही मिला। पात्र महिला को आवास और समाजवादी पेंशन नहीं दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया और बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed