{"_id":"69a1ebba74aef9da430258df","slug":"seats-are-full-in-long-haul-trains-and-foreigners-rely-on-buses-deoria-news-c-208-1-deo1022-175968-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लंबे रूट की ट्रेनों में सीटें फुल, परदेसियों को बसों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लंबे रूट की ट्रेनों में सीटें फुल, परदेसियों को बसों का सहारा
Sat, 28 Feb 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। होली पर घर लौटने वाले परदेशियों को इस बार ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात और पंजाब रूट की ट्रेनों में आरक्षण रिग्रेट दिखा रहा है, जिससे वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा। वहीं जनरल बोगियों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में लोगों के पास बस सेवा ही सहारा रह गया है। इससे उन्हें अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है।
देवरिया और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में नौकरी करते हैं। ये लोग हर साल होली, दिवाली और शादी-विवाह के अवसर पर घर लौटते हैं। इस बार चार मार्च को होली होने के कारण परदेसी परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे हैं, लेकिन लंबी रूट की ट्रेनों में आरक्षण रिग्रेट होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
आरक्षित और जनरल दोनों बोगियों में सीटें फुल होने से लोग मजबूरी में बसों का सहारा ले रहे हैं। दो से तीन दिन का लंबा सफर बस से करने में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें अधिक किराया भी चुकाना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से होली के मद्देनजर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे ये नाकाफी साबित हो रही हैं। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि त्योहार पर बड़ी संख्या में लोगों के घर लौटने से ट्रेनों में दबाव बढ़ गया है, जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है।