फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scorching sun and heatwaves caused havoc, power cut took away peace

Deoria News: पारा 43 पर स्थिर, चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, बिजली कटौती ने छीना चैन

Fri, 16 Jun 2023 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Scorching sun and heatwaves caused havoc, power cut took away peace
चिलचिलाती धूप और लू से बचने का प्रयास करती महिलाए।संवाद
शहर में प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने से पानी के लिए भटक रहे लोग, पाइप लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बहाया दिया नाले में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। बारिश न होने के चलते आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी तापमान 43 डिग्री रहा। दोपहर में तेज धूप के साथ लू के थपेड़े लोगों का शरीर झुलसा रहे हैं। बचने के लिए लोगों ने खासकर दोपहर के समय घरों से निकलना भी बंद कर दिया है। इसका सीधा असर बाजार पर नजर आया। दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसर गया, जो शाम तक जारी रहा। वहीं शहर के सिविल लाइंस पर प्याऊं की व्यवस्था न होने से राहगीरों को खरीदकर पानी पीना पड़ा रहा है। जबकि दो जगहों पर जलकल पाइप लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बड़े नाला में बहाते हुए देखा गया।
गर्मी के चलते सुबह आठ बजे से ही लू का प्रकोप बढ़ा तो फिर शाम तक गर्म हवा झुलसाती रही। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों द्वारा किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इसी के चलते वही लोग घर से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम था, नहीं तो महिलाएं और बच्चे तो घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

वहीं गर्मी के चलते शाम चार बजे तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इसका सीधा असर व्यापार पर भी पड़ने लगा है। दुकानदारों की मानें तो भीषण गर्मी की वजह से अधिकतर लोग जोखिम भी नहीं उठाना चाहते। इसके विपरीत, देहात क्षेत्र में भी कमोवेश ऐसा ही नजारा देखने को मिला। खेत-खलिहान में काम करने वाले किसान भी बेहाल हैं। वह तड़के खेतों पर काम को जाते तो हैं लेकिन मौसम में तपिश शुरू होते ही घर लौटने का मजबूर हो जाते हैं। । बारिश नहीं होने की वजह से फिलहाल राहत की उम्मीद अभी कम ही है।इसके कारण लोगों को दिक्कते हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
शहर की जर्जर पाइपें दे रही आए दिन दे रही दगा
देवरिया। शहर में जलकल की करीब तीस वर्ष पुरानी पाइपें जर्जर हो चुकी हैं। इस कारण आए दिन लीकेज हो जा रही है और फट जा रही हैं। इससे स्वच्छ पेयजल की बर्बादी हो रही है। लोगों के घरों मेंं जलकल आपूर्ति का गंदा पानी भी पहुंच जा रहा है। इतना ही नहीं काफी दिनों तक पानी जमा होने से सड़क भी टूट जा रही है।

शहर की जलापूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन के लीकेज और फटने की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। अगर पाइप फट जाए तो उसे बनाने में कई दिन लग जा रहे हैं। जिससे जिम्मेदार अफसर बेपरवाह हैं।बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस पर दो जगहों पर पाइप लाइन में लिकेज थी। पर हालत यह रही कि पानी की बर्बादी होता रहा है। करीब एक घंटे तक लीकेज के दौरान बनाए गड्ढे से पंपिंग सेट के जरिए पानी निकाला गया और बड़े नाला में बहा दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दोनों लीकेज को ठीक किया।
------------------------
कोट
दो जगहों पर लीकेज हुआ था। पाइप लाइन का मरम्मत कर दिया गया है। लीकेज के वजह से गड्ढे में पानी भर गया था। जिसे निकाल गया। इसके बाद ठीक किया गया है।
रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed