फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   scam in baroda up gramin bank

Deoria News: बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक भवानी छापर में करोड़ों रुपये का गोलमाल

Sun, 16 Jun 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
scam in baroda up gramin bank
बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी

भाटपाररानी। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक भवानी छापर शाखा में करोड़ों रुपये कर्मियों द्वारा गोलमाल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला सामने आने के बाद बैंक के उच्चाधिकारियों के होश उड़ गए हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों के स्तर से जांच की जा रही है। वहीं, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक देवरिया कार्यालय के लीगल एडवाइजर ने क्षेत्रीय प्रबंधक की तरफ से श्रीरामपुर थाने में तहरीर दी है। इसकी जांच भवानी छापर चौकी इंचार्ज कर रहे हैं।
नवागत शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार गौतम ने पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इसके बाद क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी कार्यालय से भी जांच हो रही है। इस मामले में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक भवानी छापर के प्रबंधक बनाए गए अरविंद कुमार गौतम ने पुलिस उच्चाधिकारियों को एक शिकायती पत्र दिया है कि भवानी छापर बड़ौदा बैंक की शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक राहुल सिंह व कार्यालय सहायक अभिषेक रंजन ने भारी वित्तीय कदाचार किया है। इसकी रुपयों में संख्या एक करोड़ से ऊपर की है। मामला प्रकाश में आने के बाद बैंक के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। चार दिन से उच्चाधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस में मामला आने के बाद श्रीरामपुर पुलिस भी जांच में जुटी है। जबकि आरोपी दोनों बैंक कर्मी फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जबकि क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि भवानी छापर बड़ौदा बैंक में गड़बड़ी की शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक ने की है। पुलिस जांच कर रही है। जैसे-जैसे तथ्य आएगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed