फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Save talked of democracy

लोकतंत्र बचाओ का नारा बुलंद किया

Wed, 13 Apr 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 13 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Save talked of democracy
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने जन संदेश यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट में विचार रखे।
देवरिया में भाकपा माले की ओर से बुधवार को भगत सिंह, अंबेडकर विचार जन संदेश यात्रा निकाली गई। लोगों को उनके विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर से जन संदेश यात्रा की शुरूआत की। यात्रा सुभाष चौक, सिविल लाइंस होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने देश का संघीकरण करना बंद करो, मोदी सरकार छात्रों से टकराना बंद करो, रोहित वेमुला को न्याय दो, जेएनयू के छात्रों पर लगे देशद्रोह मुकदमा वापस लो, लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ, विश्वविद्यालयों को बदनाम करना बंद करो आदि नारे लगाए गए। 
विज्ञापन


राज्य कमेटी की सदस्य प्रेमलता पांडेय ने कहा कि भाजपा-सपा में सांठगांठ है। इसलिए दादरी कांड के दोषियों को जांच में बचा दिया। मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को सजा नहीं मिली। दलितों की जमीन छीनने के लिए कानून में संशोधन कर दिया। बसपा सत्ता के लिए भाजपा के साथ हाथ मिला चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कमेटी सदस्य श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार चुनावी वादों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। सूखे से लोगों का पलायन हो रहा है। सरकार पानी तक नहीं दे पा रही है। मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। आग से फसलें जल रही हैं। हजारों एकड़ फसल आग के हवाले हो चुकी है। सूखा का मुआवजा तक सरकार नहीं दे सकी है। अध्यक्षता करते हुए कलक्टर शर्मा ने कहा कि भगत सिंह और डॉ. भीम राव अंबेडकर इस देश के किसानों, मजदूरों के दिलों, खेत खलिहानों में रहते हैं। इस मौके पर छोटेलाल कुशवाहा, रामायन कुशवाहा, कृष्ण पाल, डॉ. बलराम, अमरनाथ, जितेंद्र योगी, गीता पांडेय, हरिशंकर, डॉ. शैलेश पांडेय, इसरावती आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed