{"_id":"6a8b39680b474b3cdd0fddba","slug":"saryu-water-level-starts-receding-in-bhagalpur-too-deoria-news-c-208-1-deo1045-189943-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भागलपुर में भी घटने लगी सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भागलपुर में भी घटने लगी सरयू
Sun, 23 Aug 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर में कम होता सरयू का जलस्तर
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को स्थिर रहने के बाद रविवार को धीरे-धीरे कम होने लगा। रविवार की शाम को जलस्तर में पिछले दिन के मुकाबले सात सेमी की कमी रिकाॅर्ड की गई।
हालांकि, नदी अब भी खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही है। नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों में दहशत बरकरार है।
केंद्रीय जल आयोग के तुर्तीपार गेज पर शाम चार बजे जलस्तर 64.41 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। नदी खतरे के निशान 64.01 मीटर से 40 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का पानी ऊपरी इलाकों से निकलने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है मगर दुश्वारियां बरकरार हैं। पशुओं के चारों का संकट पैदा हो गया है। नदी की लहरें बंधे से टकरा रही हैं।
केंद्रीय जल आयोग के जेई राजेश राव ने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी हो रही है।