फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu river in Bhagalpur reached 43 cm above the danger mark

Deoria News: भागलपुर में सरयू नदी खतरे के निशान से 43 सेमी ऊपर पहुंची

Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Saryu river in Bhagalpur reached 43 cm above the danger mark
भागलपुर में खेतों में फैला पानी।
भागलपुर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते सरयू नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन

नदी तुर्तिपार गेज पर खतरे के निशान से 43 सेमी ऊपर पहुंच गई है। बढ़ा हुआ जलस्तर बांध पर दबाव बनाने लगा है। उधर, मईल क्षेत्र के देवरहा बाबा आश्रम जाने वाले रास्ते पर पानी चढ़ गया है।
केंद्रीय जल आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में और वृद्धि का पुर्वानुमान लगाया है।
जल स्तर बढ़ने से नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर पहुंचने लगा है जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि से आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और भी विकराल हो सकती है।
केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.44 मीटर रिकार्ड किया गया।
यहां खतरे का निशान 64.01मीटर पर है। शुक्रवार शाम 4 बजे यहां नदी का जलस्तर 64.34 मीटर रिकार्ड किया गया था। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई स्वप्निल प्रजापति ने बताया कि मैदानी इलाकों और पहाड़ों पर हो रही बारिश से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आगे भी नदी के बढ़ने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed