फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu rises 50 cm above the danger mark in Bhagalpur.

Deoria News: भागलपुर में खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर पहुंची सरयू

Sat, 22 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saryu rises 50 cm above the danger mark in Bhagalpur.
भागलपुर। बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते सरयू नदी का जलस्तर लगतार पांचवें दिन भी बढ़ता रहा। नदी तुर्तिपार गेट पर खतरा बिंदु से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में वृद्धि का पुर्वानुमान लगाया है। जल स्तर बढ़ने से नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगा है, जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सरयू नदी के किनारे बसे गांवों भागलपुर, बलिया, देवसिया, छित्तूपुर,नरियांव, मईल,बकुची , तेलिया कला,तेलियाशुक्ल आदि पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि को देख कर ऐसा लगने लगा है कि आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और भी विकराल हो सकती है। तहसील प्रशासन ने भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.51 मीटर दर्ज किया गया, यह खतरे के निशान 64.01 मीटर से 50 सेमी ऊपर है। वहीं बृहस्पतिवार शाम 4 बजे नदी का जलस्तर 64.42 मीटर दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 9 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। नदी अभी भी आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहज एसडीएम शशीकांत मणि ने बताया कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। तहसील कर्मचारियों को चौकियों पर मौजूद रहने को कहा गया है। निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed