{"_id":"6a63b0bbd9e3083659092495","slug":"saryu-has-started-eroding-the-banks-at-dumri-deoria-news-c-208-1-deo1018-187566-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डुमरी में सरयू करने लगी कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डुमरी में सरयू करने लगी कटान
Sat, 25 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार क्षेत्र के डुमरी गांव में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। कटान देखकर बाढ़ खंड ने बचाव कार्य शुरू करा दिए हैं। बोरियों में मिट्टी भरकर नदी के किनारे रखे जा रहे हैं। नदी का धारा कृषि भूमि की ओर होने से सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन खतरे में है।
सरयू नदी के किनारे स्थित डुमरी गांव के पास तेज बहाव होने लगा है। किसानों का कहना है कि विभाग कटान के पहले कोई उपाय नहीं करता है, जब स्थितियां बिगड़ने लगती हैं तो बचाव के उपाय किए जाते हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ खंड पूरी मुस्तैदी के साथ कटान रोकने में जुटा हुआ है। कटान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।