फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu and Rapti rivers begin to recede in Barhaj; hardships persist.

Deoria News: बरहज में पीछे हटने लगी सरयू और राप्ती, दुश्वारियां बरकरार

Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Saryu and Rapti rivers begin to recede in Barhaj; hardships persist.
बरहज। खतरे के निशान 66.50 मीटर से एक मीटर पांच सेमी ऊपर पहुंची सरयू अब धीरे-धीरे नीचे आने लगी है। पिछले 24 घंटे से सरयू और राप्ती के जलस्तर में बरहज में पांच-पांच सेमी की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, बाढ़ प्रभावितों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

तीन बार बढ़त बनाने के साथ सरयू खतरे के निशान 66.50 से 67.05 मीटर तक पहुंची थी, जो पुनः 66.45 मीटर तक लौटी थी। सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से लोग पशोपेश में हैं।
विज्ञापन

चौथी बार सरयू के जलस्तर में उछाल आने से नदी का पानी 67.55 मीटर तक पहुंच गया था। पिछले 24 घंटे से सरयू और राप्ती के पीछे हटने से लोग राहत महसूस की है। विशुनपुर देवार के जरलहवा, कत्लहवा, बांके, जवाहर टोला सहित एक दर्जन मजरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। करीब डेढ़ माह से राप्ती के पानी से चारों से घिरा होने के कारण भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित गांव और मजरों के लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरयू और राप्ती में उमड़ रहे सैलाब से बाढ़ के पानी का दबाव तटबंधों पर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed