{"_id":"6a5a79a3f9a8b2b5920355c4","slug":"sarayu-nears-warning-point-in-turtipar-deoria-news-c-208-1-deo1045-187045-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तुर्तीपार में सरयू चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तुर्तीपार में सरयू चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे तुर्तीपार गेज पर नदी का जलस्तर 62.56 मीटर दर्ज किया गया।
यह चेतावनी स्तर 63.10 मीटर से मात्र 54 सेंटीमीटर नीचे है। नदी के बढ़ते जलस्तर से बांध के किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी हैं।
तुर्तीपार गेज पर नदी का खतरा निशान 64.10 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के कर्मचारियों के अनुसार, नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार की शाम से एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है।
नदी का पानी दियारा इलाके में तरफ तेजी से फैल रहा है। नदी के किनारे के गांवों भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया, बलिया, नरियांव, मईल, तेलिया कलां के ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बाढ़ की स्थिति बन जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अवर अभियंता राजेश राव ने बताया कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और एल्गिन ब्रिज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है।
कर्मचारियों को गेज पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।