{"_id":"67e05dba4a594c32a60346b8","slug":"sapais-and-villagers-stopped-the-construction-of-culvert-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-149936-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सपाइयों और ग्रामीणों ने रोका पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सपाइयों और ग्रामीणों ने रोका पुलिया का निर्माण
Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बरहज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रविवार को कान्हा गोशाला के पास रामजानकी मार्ग पर पुलिया का निर्माण रोक दिया। उनका कहना था कि बारिश के मौसम में सड़क बांध का कार्य करती है। नदी के पानी को गांव और खेतों में प्रवेश करने से रोकती है। पुलिया बनने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो जाएगी।
सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और कोटवां-मेहियवां के ग्रामीण पुलिया बनाए जाने वाले स्थान पर पहुंचे। ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और निर्माण कार्य रोक दिया। साथ ही कार्य न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सभी का कहना था कि बारिश के दिनों में नदी के पानी को रोकने में सड़क ढाल का कार्य करती है। जिसे विभाग पुलिया निर्माण कराकर प्रभावित करना चाहता है। मौके पर विकास यादव, पट्टू मिश्र, सत्यदेव पांडेय, संजीव मिश्र, शिवकुमार, विकास पांडेय, सनोज यादव आदि मौजूद रहे।