फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sand mining: CBI team reached Deoria

देवरिया पहुंची सीबीआई टीम, चार बालू घाटों को देखा

Fri, 10 Jan 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sand mining: CBI team reached Deoria
बालू खनन: देवरिया पहुंची सीबीआई टीम
विज्ञापन

देवरिया। बसपा और सपा सरकार में सफेद बालू खनन की जांच करने फिर सीबीआई टीम देवरिया पहुंची है। शुक्रवार को छोटी गंडक नदी के चार विवादित बालू घाटों का टीम ने निरीक्षण किया। इन घाटों से जुड़े अभिलेख भी खनन कार्यालय से मंगाया गया।

सफेद बालू के काले कारोबार से देवरिया भी अछूता नहीं है। सपा और बसपा सरकार में बड़े पैमाने पर अवैध खनन सत्ता के हनक में नेताओं ने कराया। सत्ता से हटने के बाद बालू खनन की जांच हुई तो बड़ा मामला सामने आया। देवरिया समेत प्रदेश के कई जिलों में सीबीआई ने जांच शुरू किया। देवरिया के छोटी गंडक नदी, सरयू में अवैध तरीके से बालू खनन का मामला सामने आया। इन दिनों देवरिया पहुंची सीबीआई के चार सदस्यीय टीम ने कोन्वलिया, अहिरौली, कोटवा, हेतीमपुर बालू घाट पर पहुंची। बालू घाट का स्थलीय सत्यापन करने के बाद आसपास के लोगों से बालू खनन होने की जानकारी भी सदस्यों ने लिया। जिले के एक डाक बंगले पर ठहरी टीम ने बालू खनन से जुड़े अभिलेख खनन कार्यालय स मंगाया। सूत्रों का कहना है कि बालू खनन मामले में सीबीआई की जांच अंतिम चरण में चल रहा है। इसको लेकर अवैध बालू खनन में शामिल सफेदपोशों की धुकधुकी बढ़ गया है। देर शाम तक बहुत जल्द अवैध खनन में चिह्नित सफेदपोश की जगह जेल में होगा। खनन अधिकारी उमाकांत ने बताया कि सीबीआई टीम जिले में आई है। पूर्व में हुए अवैध बालू खनन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed