{"_id":"6897941ab5a75da32509f502","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-issues-notice-for-search-for-five-teachers-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160463-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि ने पांचों शिक्षकों की तलाश के लिए जारी की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि ने पांचों शिक्षकों की तलाश के लिए जारी की सूचना
Sun, 10 Aug 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी ने पांच शिक्षकों के संबंध में सूचना जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी के पास इनके बारे में जानकारी हो तो तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित करें। विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि जैसे ही इन व्यक्तियों की जानकारी मिले, उसे बिना विलंब कुलसचिव कार्यालय को भेजा जाए।
विश्वविद्यालय ने जिन पांच व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी है, उनमें कुशीनगर के हाटा थाने के लालमन पिपरा गांव निवासी गणेशदत्त मिश्र, गौरीबाजार के बसंतपुर निवासी करूणापति त्रिपाठी, गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाने के गोपाल मिश्र, गौरीबाजार के बसंतपुर निवासी साच्चिदानन्द त्रिपाठी व बसंतपुर के ही पौहारीशरण त्रिपाठी शामिल है। ये वहीं पांच व्यक्ति हैं, जो जिले के गौरीबाजार के बखरा में स्थित श्रीप्रकाश संस्कृत महाविद्यालय में बिना मान्यता के पढ़ाने के आरोप में केस का सामना कर रहे हैं।