फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   samashan diwas

समाधान दिवस में डीएम-एसपी के सामने फफक कर रो पड़ी महिला

Sat, 01 Feb 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
samashan diwas
समाधान दिवस में फफक पड़ी महिला
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने लोगों की फरियादी सुनी। एक महिला पहुंची और दोनों के सामने फफक-फफक कर रोने लगी। बोली, साहब डेढ़ साल से अधिक समय हो गया। मारपीट कर घायल और छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। पीड़ित महिला ने डीएम-एसपी से कहा कि 2018 में गांव के कुछ लोगों ने मारपीट और छेड़खानी की। मामले में किसी तरह बलवा, मारपीट और घर में घुसकर छेड़खानी का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने एक बार फाइनल रिपोर्ट लगा दिया। दोबारा जांच हुई तो मामला सही पाया गया। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं, पुरवां चौराहा निवासी शादाब आलम ने शिकायत किया कि शुक्रवार की रात मेरा ट्रक चोरी हो गया है। पुलिस ने गैरेज में काम करने वाले एक मिस्त्री को हिरासत में लिया है। भाजपा नेता राजेंद्र मल्ल ने शिकायत की कि उन्होंने जमीन बैनामा लिया है। कुछ लोग कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने सभी मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सभी थानों में विभिन्न विभागों से संबंधित 97 मामले आए। इसमें से 13 का निस्तारण कर दिया गया। बरहज, रुद्रपुर, सलेमपुर और भाटपाररानी सर्किल के सभी थानों में अधिकारियों ने फरियाद सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed