फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sabahasad beaten

सभासद को पीटा, पिता-पुत्रों पर केस दर्ज

Sat, 22 Aug 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
sabahasad beaten
सभासद को पीटा, पिता-पुत्रों पर केस दर्ज
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 के सभासद हैं विनय सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। वार्ड नंबर 14 के सभासद विनय सिंह की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। मामला शुक्रवार की रात का है। सभासद की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने न्यू कॉलोनी दक्षिणी के रहने वाले पिता-पुत्रों के खिलाफ घर में घुसकर पिटाई का केस दर्ज किया है।

नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 ट्यूबवेल कॉलोनी के रहने वाले विनय सिंह सभासद हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे राबड़ी खरीदने के लिए बस स्टेशन चौराहे गए थे। वहां न्यू कॉलोनी दक्षिणी का रहने वाला टप्पू तिवारी मिला। उसने मुझे धक्का देकर गिरा दिया। इससे मुझे चोट लगी। पूर्व में मेरी बांह टूटी थी। इसके बाद मैं यहां से घर चला गया। टप्पू तिवारी अपने दो बेटों गोलू तिवारी और अंकित तिवारी के साथ आया और मेरे घर में घुसकर मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और बीच-बचाव किए। शनिवार को सभासद विनय सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने टप्पू तिवारी और उनके बेटों गोलू तिवारी और अंकित तिवारी के खिलाफ घर में घुसकर पिटाई करने का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed