फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur-Karahkol road damaged by heavy rains

Deoria News: बारिश से रुद्रपुर-करहकोल मार्ग क्षतिग्रस्त

Sat, 18 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur-Karahkol road damaged by heavy rains
रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर सड़क के नीचे से बह गई मिट्टी
रुद्रपुर। रुद्रपुर से करहकोल जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के चलते इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। एक जगह सड़क के बगल की मिट्टी बह गई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर से करहकोल मार्ग पर 8 किमी के दायरे में करीब 20 जगह रेनकट्स दिखाई दे रहा है। कई जगह सड़क के किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क पर नहीं दिखाई देने वाले गड्ढे में साइकिल और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। पचलड़ी चौराहे पर कुलदीप मद्धेशिया और हरिश्चंद्र मिस्त्री के घर के सामने बारिश के पानी से सड़क नीचे से पूरी तरह कट चुकी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष डीके यादव, मनीष चौधरी, संदीप चौधरी, ऋषिकेश कुमार, अमित सिंह, विनय सिंह, लालू यादव सदानंद आदि ने कहा कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोग इस मार्ग पर जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जाटव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed