फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ruckus in church on Christmas, allegations of conversion

Deoria News: क्रिसमस पर चर्च में हंगामा, धर्मांतरण का आरोप

Sun, 24 Dec 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in church on Christmas, allegations of conversion
झाड़-फूंक के बहाने धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी नेता, प्रार्थना सभा में अफरातफरी
विज्ञापन


शहर के कोतवाली में रोड का मामला, पुलिस ने आयोजन में शामिल गांवों से आए लोगों का मांगा नाम, पता
पादरी ने मिलने से इनकार किया, बजरंग दल के नेताओं ने तहरीर दी


देवरिया। झाड़-फूंक के बहाने चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने रविवार को चर्च में हंगामा किया। इससे क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रार्थना सभा में अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे। इस दौरान हिंदूवादी नेताओं और प्रार्थना सभा में आए लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक चर्च में अफरातफरी का माहौल रहा।
उधर, मामला बढ़ता देख चर्च के पादरी अपने कमरे में चले गए। सूचना पर चर्च में पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को शांत कराने के बाद मसीही समाज के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने चर्च के जिम्मेदारों से गांव से आने वाले लोगों का नाम-पता मांगा है। उधर, बजरंग दल के नेताओं ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के नौतन गांव में धर्मांतरण का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शहर के जलकल रोड स्थित मसीही कलिसिया चर्च में झाड़-फूंक की आड़ में धर्मांतरण का आरोप सामने आया है। रविवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में मसीही कलिसिया चर्च में सुबह से विभिन्न आयोजन हो रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे प्रार्थना सभा हो रही थी। इसी दौरान हिंदूवादी नेता चर्च में पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर वहां मौजूद महिला-पुरुष इधर उधर भागने लगे। इस दौरान पादरी अपने कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। हंगामे की सूचना पर कोतवाल और दरोगा सिपाहियों के साथ मौैके पर पहुंचे। हंगामा करने वालों को शांत कराने के बाद कोतवाल ने मसीही समाज के लोगों से गांव से आई महिलाओं के बारे में पूछताछ की।
मसीही समाज की महिलाओं ने बताया कि अपनी मर्जी से लोग ईशु के पास आते हैं और ध्यान लगाते हैं। उन्हें प्रसाद दिया जाता है। झाड़-फूंक नहीं की जाती है और ना ही धर्मांतरण के लिए किसी को प्रेरित किया जाता है। उधर, हंगामे के बाद गांवों से आईं महिलाएं चली गईं। पुलिस ने चर्च के जिम्मेदारों से क्रिसमस पर्व के बाद प्रार्थना सभा में गांवों से आए लोगों का नाम, पता उपलब्ध कराने को कहा।
------




बजरंग दल ने दी तहरीर



चर्च में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाने वाले बजरंग दल के नेताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में जिले की गरीब महिलाओं को प्रलोभन देकर झाड़ फूंक के बहाने धर्मांतरण कराया जा रहा है। जिले में सक्रिय लोगों की जांच कर पुलिस कार्रवाई करे। शिकायत करने वालों में बजरंग दल के जिला संयोजक शिवम त्रिपाठी, भाजपा नेता आनंद शाही, नगर संयोजक बजरंग दल विशाल पासवान, गौरव आदि शामिल रहे।
महिलाएं बोलीं-आस्था की वजह आईं
पुलिस के अनुसार, प्रार्थना सभा में शामिल गांवों की अधिकांश महिलाओं ने धर्मांतरण से इंकार किया और आस्था की वजह से आने की बात कही। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिलाएं धर्मांतरण की बात कह रही हैं। हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि इस चर्च में काफी दिनों से प्रार्थना सभा की आड़ में गांवों से महिलाओं को बुलाकर रुपये की लालच और झाड़ फूंक की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
----------
मसीही कलिसिया चर्च से जुड़ी है धर्मांतरण कराने की आरोपी कुंती

बरियारपुर थाना क्षेत्र के नौतन गांव में धर्मांतरण कराने की आरोपी कुंती देवी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बरियारपुर पुलिस के अनुसार कुंती भी मसीही कलिसिया चर्च से जुड़ी थी और बिहार बार्डर से जुड़े गांवों में प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्मांतरण करा रही थी। कुंती की साथ रहने वाली कई महिलाएं रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हंगामे के वीडियो में दिख रही हैं।
---------
कोट
चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस गई थी। पादरी से मुलाकात नहीं हुई। ईसाई समाज की महिलाओं से बात हुई। क्रिसमस पर प्रार्थना सभा और भोज का आयोजन किया गया था। इसी लिए महिलाएं गांवों से आई थीं। मामले की जांच की जा रही है। त्योहार बीतने के बाद चर्च में आने वालों का नाम, पता मांगा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। - श्रीयश त्रिपाठी सीओ सिटी

---------------
चर्च में पिछले कई वर्षों से प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा (सर्विस) का आयोजन होता चला आ रहा है। इसमें मसीही समाज के लोग और विश्वासी शामिल होते हैं। रविवार को भी चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने जबरन परिसर में आकर हंगामा किया। धर्मांतरण का आरोप गलत है। पुलिस अपने स्तर से इसकी जांच करे।
रुद्र, मुख्य पादरी, मसीही कलिसिया चर्च जलकल रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed