फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rs. 16000 tookaway

गिनने के बहाने महिला के 16 हजार रुपये ले उड़ा उचक्का

Fri, 19 Mar 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rs. 16000 tookaway
गिनने के बहाने महिला के 16 हजार रुपये ले उड़ा उचक्का
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। कस्बे के सेंट्रल बैंक शाखा से दोपहर में रुपये निकालने गई महिला को झांसा देकर बदमाश 16 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

कस्बे के मस्जिद वार्ड निवासी कैलाशी देवी ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल बैंक से 40 हजार रुपये निकाला। बैंक परिसर में ही युवक रुपये गिनते मिल गया। उसने महिला से कहा कि गड्डी में कुछ नकली रुपये हैं। महिला ने रुपये की गड्डी को उसे दे दिया। वह 24 हजार रुपये को गिनकर महिला को दे दिया और कहा कि इसमें कुछ रुपये फर्जी है, ले जाकर वापस कर दो। महिला कैशियर के काउंटर पहुंची तो युवक 16 हजार रुपये लेकर बैंक से फरार हो गया। जब लौटी तो युवक के न मिलने पर शोर मचाने लगी। बैंक के मुख्य द्वार पर बैठे सिपाही ने युवक के बारे में छानबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सिपाही ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। एसओ ने बैंक पहुंचकर के मामले की जांच में जुट गए। शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि सीसी फुटेज कैमरा की रिकॉर्डिंग दो दिन बाद मिलेगी। महिला बैंक में आई थी और उसने पैसा भी निकाला है यह घटना सही है। थानाध्यक्ष रामगोपाल राजभर ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed