फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rs. 102 crore loan distributed in mega camp

मेगा कैंप में वितरित हुआ 102 करोड़ का ऋण

Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rs. 102 crore loan distributed in mega camp
मेगा कैंप में वितरित हुआ 102 करोड़ का ऋण
विज्ञापन

देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में बुधवार को आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने किया। इस दौरान 102 करोड़ का ऋण स्वीकृति पत्र/प्रतीक चेक वितरित किया गया। डीएम ने कहा कि वित्त पोषित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वावलंबन की दिशा में ऋण उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक रोजगार एवं आर्थिक उन्नयन के लिए वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया है। शासन की ओर से जनपद का लक्ष्य 100 करोड़ रुपए वितरण के लिए निर्धारित किया गया था। लक्ष्य से अधिक की पूर्ति 102 करोड़ ऋण स्वीकृति पत्र विभिन्न शासकीय योजनाओं में किया गया है। इनमें पीएमइजीपी, एसएचजी, एमएसएमई, मुद्रा, एनआरएलएम आदि योजना के लाभार्थी शामिल हैं। 20 लाभार्थियों को क्रेडिट कैंप में ऋण वितरण एवं स्वीकृति पत्र जिलाधिकारी ने प्रदान किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैकों सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बडौदा यूपी बैंक, स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परियोजना निदेशक संजय पांडेय ने संचालित योजनाओं में बैंकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न बैंकों के अधिकारी/प्रबंधक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed