{"_id":"5f0205108ebc3ea1186e7879","slug":"rotary-club-commitee-taken-oath-deoria-news-gkp35708787","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की नई कमेटी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की नई कमेटी ने ली शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की नई कमेटी ने ली शपथ
हनुमान मंदिर के पास आयोजित हुआ शपथग्रहण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के 18वें सत्र का शपथ ग्रहण रविवार को हनुमान मंदिर के पास एक मैरिज हाल में संपन्न हुआ। कोरोना महामारी को देखते हुए कम ही लोगों को आमंत्रित किया गया था। यहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम सलेमपुर ओमप्रकाश, विशिष्ट अतिथि विनय बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र शाही, संरक्षक अखिलेंद्र शाही और अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित किया। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने ईश वंदना के रूप में भजन प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष उपेंद्र शाही ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सहयोगी महिला संगठन इनर व्हील क्लब के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष उपेंद्र शाही ने नितिन बरनवाल को माला पहनाकर पद हस्तांतरित किया। नए अध्यक्ष नितिन ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए रोटरी क्लब घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता और अन्य सुझाव देने देगी। इस अवसर पर वैद्य अखिलेश त्रिपाठी, अरुन बरनवाल, डॉ. आरके श्रीवास्तव, जावेद अहमद, रविकांत मणि, सुमित राजगढ़िया, कपिल सोनी, कंचन बरनवाल, नवनीत अग्रवाल, राजेंद्र मौर्य, लालजी जायसवाल, अखिलेश राय, विजय प्रताप सिंह, अवनीश मिश्र, अनिल जायसवाल, सुचित्रा अवस्थी, सीमा जायसवाल, माया सिंह, पुष्पा बरनवाल, सीमा शाही समेत तमाम लोग मौजूद रहे।