फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rodays helping in pet

पीईटी परीक्षार्थियों की मददगार की भूमिका में रहेगा रोडवेज

Mon, 23 Aug 2021 09:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
rodays helping in pet
पीईटी परीक्षार्थियों की मददगार की भूमिका में रहेगा रोडवेज
विज्ञापन

- डिपो के सभी वाहनों को अभ्यर्थियों के लिए लगाया जाएगा कर्मचारियों को दी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 24 अगस्त को जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 14,451 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की तैयारियों में जिला प्रशासन के साथ ही रोडवेज भी जुटा हुआ है। बाहरी जिलों व बिहार से आने वाले अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य स्थान तक जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है।
संचालन व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर एआरएम ने परीक्षार्थियों के आवागमन में आने वाली परेशानियों को दूर करने का निर्देश भी बीते शनिवार को दिया। इस परीक्षा में जिले से बाहर के परीक्षार्थी अधिक संख्या में हैं। ऐसे में रोडवेज प्रशासन को अनुमान है कि शहर में परीक्षा से जुड़े 20 हजार तक अतिरिक्त यात्री होंगे। एआरएम ओम कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि पीईटी परीक्षा के लिए डिपो की सभी बसों को यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगाया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो अन्य क्षेत्रों से भी गाड़ियां मंगाई जाएगी। हर रूट पर बसों की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्री सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षा के मद्देनजर यातायात निरीक्षक, संचालन इंचार्ज व कई बाबुओं की ड्यूटी भी संचालन में लगाई गई है।
विज्ञापन

...फोटो समाचार
परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों में जुटे रहे केंद्र व्यवस्थापक
- कक्ष निरीक्षकों के जिम्मेदारी की जानकारी दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार को केंद्र व्यवस्थापक जुटे रहे। सीटिंग प्लान व्यवस्थित करने के बाद कक्ष निरीक्षकों सहित परीक्षा से जुड़े अन्य लोगों को इसके दायित्वों, नियमों एवं उनकी भूमिकाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उधर जिला प्रशासन की ओर से पांच जोनल मजिस्ट्रेट और हर तीन केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, हर केंद्र के लिए एक स्टेटिक व सहायक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तीन अधिकारियों से युक्त एक सचल दल भी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती एसपी देवरिया की ओर से की जाएगी। एडिशनल एसपी पुलिस व्यवस्था के नोडल नामित किए गए हैं। डीएम आशुतोष निरंजन खुद इस परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। दो पालियों में पहली सुबह 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होने वाली परीक्षा की तैयारियों के तहत ही सोमवार को जीआईसी सभागार में केंद्र अध्यक्ष व निरीक्षकों की बैठक हुई। इसमें मंगलवार को होने वाली परीक्षा की भूमिकाएं और दायित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कक्ष निरीक्षकों ने इससे जुड़ी अपनी जिज्ञासा को भी मौके पर शांत किया। परीक्षा की व्यवस्था के प्रभारी एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया कि पीईटी परीक्षा को बेहतर तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed