फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road to be widened in 18 months; tender not issued even after two months.

Deoria News: 18 माह में चौड़ी होनी है सड़क दो माह में नहीं निकाल पाए टेंडर

Sun, 23 Aug 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road to be widened in 18 months; tender not issued even after two months.
बरहज- देवरिया मार्ग पर कराई जा रही वृक्षों की कटाई
बरहज। देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने में तकनीकी दिक्कतें दूर नहीं हो पा रही हैं। 18 महीने में 172 करोड़ की लागत से जिस सड़क के चौड़ीकरण का लक्ष्य रखा गया है, उसका टेंडर भी दो महीने में नहीं हो पाया। पिछला टेंडर मानक के अनुरूप नहीं होने पर निरस्त कर दिया गया था। अब तकनीकी बाधा में टेंडर अटका है।
विज्ञापन

21.75 किमी बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य कराया जाना है। शासन से बजट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था।
शिलान्यास से पहले ही पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए गए टेंडर प्रक्रिया में प्रयागराज की जिस कंपनी काे काम मिला था उसने 20 फीसदी कम दर पर टेंडर डाला था।
बाद में इसे शासन स्तर से निरस्त कर दिया गया। विभाग के अनुसार दोबारा कराए वाले टेंडर प्रक्रिया में सॉफ्टवेयर में तकनीकी अड़चन बाधा बन रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने में देर हो रही है। इस सड़क के मध्य से दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी सड़क और दो दो मीटर पटरी बनाई जाएगी। क्षेत्र के विनोद सिंह गुडडु, जितेंउ्र भारत, चिंतामणि साहनी आदि का कहना है कि शिलान्यास के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया में की गई देरी से निर्माण कार्य प्रभावित है। सड़क निर्माण में जितनी देर होगी, आम आदमी को उतनी अधिक तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed