{"_id":"612293778ebc3e79bd4a78bd","slug":"road-jaam-due-to-croud-on-rakshabandhan-deoria-news-gkp40641697","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर शहर की सड़कों पर जाम, राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर शहर की सड़कों पर जाम, राहगीर हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर शहर की सड़कों पर जाम, राहगीर हुए परेशान
देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था की पोल रक्षाबंधन के दिन खुलती नजर आई। रविवार को अवकाश होने के कारण शहर के चौक चौराहों से ट्रैफिक पुलिस गायब रही। इससे नो इंट्री में भारी वाहनों के घुसने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। रक्षाबंधन पर्व के कारण वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली है।
शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलजमाव और रक्षाबंधन के त्योहार के कारण सिविल लाइन और सीसी रोड पर वाहनों की संख्या हर रोज से अधिक रही है। सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान बंद होने के बाद भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जाम की स्थित बनी रही कि कब किस रोड पर जाम से वाहनों की लंबी कतार लग जाए, कहा नहीं जा सकता है। इसके चलते शहरवासियों को जाम से जूझना पड़ा। सड़कें पर बसों, कारों व बाइकों की लंबी कतारें लगी रहीं। बस स्टेशन से रुद्रपुर मोड़ तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त रही। ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जबकि सिविल लाइन रोड पर कई जगहों पर डिवाइडर कट पर अक्सर जाम देखने को मिला। हनुमान मंदिर, मोतीलाल रोड, भीखमपुर रोड, कसया ढाला और राजकीय पुस्तकालय के सामने जाम से लोग घंटों जूझते रहे।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार होने के कारण नो इंट्री में भारी वाहनों को छूट थी। कुछ समय के लिए जाम लगा था। त्योहार होने के कारण भीड़ रही है। -रामवृक्ष यादव, टीएसआई
विज्ञापन
बरहज में सुबह से ही जाम से जूझते रहे लोग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। रविवार को नगर के मुख्य चौक, पैना मार्ग, अटल तिराहा, थाना मार्ग सहित क्षेत्र के अन्य चौराहों पर जगह-जगह सड़क के किनारे पटरियों पर दुकानें लगी होने की वजह से जाम लग गया।
रक्षाबंधन पर्व पर चौराहों पर खरीदारी के लिए जुटी भीड़ और राखी बंधवानें के लिए गाड़ियों से लोगों की आवाजाही के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्य चौक पर तैनात पुलिस कर्मी जाम खाली कराने में हलकान रहे। गड़ेर के परसियां अजमेर में एफसीआई गोदाम के निकट सड़क पर जाम लगने के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहे। राखी बंधवाने की जल्दी और उमस भरे मौसम में जाम में फंसे लोग हलकान रहे।